जबलपुर में 100 साल पुराना मकान भरभराकर गिरा, 12 लोग सुरक्षित

जबलपुर: नया मोहल्ला में सोमवार शाम करीब 100 साल पुराना दो मंजिला जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान में चार परिवारों के करीब 12 लोग रह रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मकान में फंसे सभी 12 लोगों को पीछे के रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि घर का पूरा सामान मलबे में दब गया।

सूचना मिलने के बाद नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने का काम शुरू किया। मकान का बाकी बचा ढांचा भी कमजोर बताया जा रहा है, जिससे आसपास के घरों के लिए खतरा बना हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए असुरक्षित हिस्से को हटाने की तैयारी की जा रही है और एहतियातन आसपास के रास्तों पर आवागमन रोक दिया गया है।

Next Post

दिल्ली पुलिस ने 50 करोड़ रुपए की हेरोइन पकड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार

Tue Oct 6 , 2026
नयी दिल्ली 06 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने अंतरराज्यीय हेरोइन की आपूर्ति करने और बनाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ कर इससे जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि पुलिस ने […]

You May Like