नयी दिल्ली 06 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने अंतरराज्यीय हेरोइन की आपूर्ति करने और बनाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ कर इससे जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गृह मंत्रालय ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि पुलिस ने 7.076 किलो तैयार हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बतायी गयी है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 3 लाख रुपये नकद, हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और दो एसयूवी भी जब्त की गयी हैं। यह नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ था। मामले में चार आरोपियों-लक्ष्मण हुड्डा, अनिल उर्फ भोला, बबलू और रुकसार अली उर्फ राजू-को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में हेरोइन का मुख्य सप्लायर और बनाने की जगह का मालिक भी शामिल है।
Next Post
विश्व बैंक ने 2026-27 के लिए भारत की वृद्धि के अनुमान को बढ़ा कर 7.1 प्रतिशत किया, वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अर्थव्यवस्था की तेज गति बरकारर
Tue Oct 6 , 2026
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) विश्व बैंक ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धि के अपने अनुमान को बढ़ा कर 7.1 प्रतिशत कर दिया और कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की गति तेज बनी हुई है। विश्व […]

You May Like
-
1 year ago
केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोग घायल
