अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया शिवराज ने

सूरत 12 जून (वार्ता) केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात के अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।

श्री चौहान ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना से हृदय स्तब्ध है। उन्होंने कहा, “मन दुख से भरा है। दुख की इस विकट घड़ी में संपूर्ण देश शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है।”

श्री चौहान गुरुवार को एक दिन की गुजरात यात्रा पर है।

केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने भी विमान दुर्घटना पर दुख जताया है और पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Next Post

अहमदाबाद विमान हादसा : बॉलीवुड हस्तियों ने जतायी संवेदनाएं

Thu Jun 12 , 2025
मुंबई, 12 जून (वार्ता) बॉलीवुड हस्तियों ने गुजरात में अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे के पास गुरुवार को एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ”अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया […]

You May Like