जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत कंचन विहार निवासी महिला के खाते से साइबर ठग ने 50 हजार का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि रूपाली गलबले पति गोविन्द गलबले 35 वर्षीय निवासी कंचन विहार विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकाआईसीआईसीआई बैंक शाखा विजयनगर में खाता हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति के व्दारा खाते से यूपीआई के माध्यम से छह ट्रांजेक्शन कुल 49, 998 रूपये के हुए। अनाधिकृत हस्तारण किसी अज्ञात व्यक्ति के व्दारा खाते से किया गया है
