जबलपुर: अधारताल न्यू कंचनपुर शारदा काॅलोनी में रहने वाली महिला के साथ जेठ ने छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ने के बाद जेठानी व ननद के साथ मिलकर मारपीट कर धमकाया।पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय निवासी न्यू कंचनपुर शारदा कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब 03 माह पहले 5 अगस्त 2025 को दोपहर में जेठ सुभाष वर्मा ने अचानक बुरी नियत से बाल पकड़ कर अपनी तरफ खींचा।
कपड़े को फाड़ दिया।आवाज देकर अपनी दूसरी पत्नी अमीता वर्मा और तलाकशुदा बहन मीनू को तेज आवाज में चीखकर बुलाया। उसके हाथ पकडे उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिये इसके बाद जेठ सुभाष ने लात मारी, जिससे उसे 12 दिन दर्द रहा इसके बाद तीनो मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जेठ सुभाष व उसकी पत्नि अमीता व ननद मीनू उसे प्रताड़ित करते रहते है।
