जबलपुर:कोतवाली थाना क्षेत्र में करेली से जबलपुर आया 28 बंडल वायर चोरी हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि पंकज शर्मा निवासी आमनपुर कालीमठ मंदिर के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वायर एण्ड केबल कंपनी में सेल्स का काम करता है। करेली जिला नरसिहपुर से अपने डीलर द्वारा 28 बंडल वायर जबलपुर मंगवाया था।
वायर के बंडल पारस ट्रेडिंग कंपनी को देने बुलवाया था जो डीलर ने करेली से जबलपुर के लिये नर्मदा ट्रांसपोर्ट से भेजा था। उक्त भेजी गयी वायर के बारे में जानकारी मिली कि नर्मदा ट्रासपोर्ट में आया है, जहां गया ट्रांसपोर्ट वाले उसके नाम की उक्त भेजे हुये वायर के एक कार्टून एवं एक बोरी प्राप्त किया। फिर ट्रांसपोर्ट के सामने एक व्यक्ति मिला जिससे बातचीत किया, जिसने कहा उसके पास आटो है।
उसने उक्त व्यक्ति को पारस ट्रेडिंग कंपनी जो त्रिपुरी चौक जबलपुर में स्थित है जहां भेजने की बात हुई थी, जिसने बोला ठीक है मैं भिजवा दूंगा। इतना कहकर वह ट्रांसपोर्ट के मैनेजर से पर्ची लेने के लिये अंदर गया, ट्रांसपोर्ट की पर्ची लेकर जैसे ही वापस आया तो देखा कि जिस आटो वाले से बात की थी वह व्यक्ति नही था, वायर के कार्टून एवं बोरी जिसमे वायर रखे वह भी नही मिला।
