अग्र सेवा संस्थान ने बारह जोड़ों का ग्यारस उद्यापन कराया

ग्वालियर: अग्र सेवा संस्थान द्वारा शिंदे की छावनी स्थित आगरा अग्रवाल भवन में बारह जोड़ो का ग्यारस उद्यापन कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल थे। ग्यारस उद्यापन कार्यक्रम में बारह जोड़ो ने पूजन, हवन, आरती और भोग के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किया। यजमान जोड़ों ने गोदान और 52 ब्राह्मण जोड़ो को भोजन, दक्षिणा, और कपड़े देकर पुण्य अर्जित किया। इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि एकादशी का उद्यापन कराने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

आशीष अग्रवाल ने आयोजन को आमजन के हित में बताते हुए भविष्य में इसमें शामिल होने की घोषणा की। उनका स्वागत संस्थान के अशोक गुप्ता और अन्य सदस्यों ने किया। संस्थान के अध्यक्ष अजय जैन और महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलम गर्ग ने मुख्य अतिथि को महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा और मोमेंटो भेंट किया।कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, श्याम सुंदर अग्रवाल, श्रीराम गोयल, ज्योति अग्रवाल, रवि गुप्ता, नवल किशोर गोयल, रवि गर्ग, सोम अग्रवाल, विपिन खेतान, प्रतिभा गुप्ता, भारती अग्रवाल, सुनीता जैन, डॉ मंजुला अग्रवाल, माया गोयल आदि उपस्थित रहे। संचालन श्रीराम गोयल ने किया।

Next Post

विमान ईंधन एक प्रतिशत सस्ता

Sun Feb 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 फरवरी (वार्ता) घरेलू विमान सेवा कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए तेल विपणन कंपनियों ने विमान ईंधन की कीमतों में लगभग एक प्रतिशत की कटौती की है। यह लगातार दूसरा महीना है जब देश में विमान ईंधन की कीमत कम हुई है। इससे पहले 01 जनवरी से […]

You May Like