इंदौर:इंदौर और मध्यप्रदेश जल जीवन की बजाय जल जहर हो गया है. प्रदेश में दूषित पानी से 32 लोग मर चुके है और प्रदेश के मंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे हैं. कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है. भाजपा सरकार के मंत्री इस्तीफा दें या सरकार उनसे इस्तीफा ले. देश में कांग्रेस हार नहीं रही है बल्कि हराया जा रहा है वोट चोरी करके.
उक्त बातें महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने आज प्रेस से मिलिए पत्रकारों से कही. अलका लांबा ने बताया कि आज शहर के लोग नारकीय जीवन जीने पर मजबूर है. आज युवक कांग्रेस की न्याय यात्रा में भाग लेने दौरान शहर की स्थिति देखने में आई. जल जीवन अब जल जहर हो गया. प्रदेश में कफ सिरफ से बच्चों की मौत और चूहे काटने से बच्चों की मौत हो चुकी है. क्या यह डबल इंजन की सरकार है? यह भाजपा की गुड गवर्नेंस का मॉडल है? कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम छेड़ा है. बाजार में योजना का 40′ बोझ राज्य पर डाल दिया है. मनरेगा में रोजगार गारंटी नहीं है. महात्मा गांधी का नाम हटाने से ओछी मानसिकता का पता चलता है.
कांग्रेस एसआईआर के खिलाफ
आपने कहा संसद में आधे घंटे तक राहुल गांधी को रोका गया, बोलने नहीं दिया. सरकार ने चीन, अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए है. क्या अब अमेरिका तय करेगा भारत किससे तेल खरीदे? आज बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका जैसे पड़ोसी देश आंखे दिखा रहे हैं. आपने कहा, कांग्रेस एसआईआर के खिलाफ है. हम हार नहीं रहे हैं, हराया जा रहा है. हरियाणा में 25 लाख वोट बिहार में 65 लाख मतदाता के नाम काट दिए. यह दलित, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यकों के वोट थे. लोकतंत्र में यह क्या कर रहा है चुनाव आयोग?
