सिंगोली: ताल ग्राम की रोजड़ी नदी में नहाते समय 15 वर्षीय गौरव छिपा की डूबने से मौत हो गई। गौरव अपने नाना-मामा के यहां पारंपरिक भोज में शामिल होने आया था और उसी दिन उसका जन्मदिन भी था। वह अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और एनडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू शुरू किया।
रतनगढ़ के युवाओं की मदद से छह घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। गौरव अपने पिता अंतिम कुमार छिपा का इकलौता बेटा था, जिनकी बेटी की शादी कुछ दिनों में होने वाली थी। हादसे ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। मां बदहवास चीखती रही और पिता स्तब्ध रह गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
