युकां के राष्ट्रीय महासचिव मितेन्द्र ग्वालियर आये, कार्यकर्ताओं ने की अगवानी

ग्वालियर:युवा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव मितेन्द्र दर्शन सिंह रविवार को अपना पदभार सम्हालने के बाद ग्वालियर आये। उनके ग्वालियर आगमन पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने स्वागत किया। वहीं मितेन्द्र दर्शन सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह उनके लिये सदैव तैयार है और युवा कांग्रेस युवाओं व जनहित के लिये लड़ाई और तेज करेगी।

भारतीय युवा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव मितेन्द्र सिंह रविवार सायं वंदे भारत एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। वहीं मितेन्द्र दर्शन सिंह ने राज्यसभा सांसद अशोक सिंह माताश्री के निधन के शोक के चलते स्वागत समारोह स्थगित कर दिये।

जिस कारण वह स्टेशन बजरिया, गोले का मंदिर होकर अपने निवास पिंटो पार्क पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से कहा कि आप आम लोगों, गरीब, शोषित पीड़ितों व युवाओं के हक के लिये आगे आये। कांग्रेस आलाकमान आपसे इस न्याय और हक की लड़ाई में आगे आने का आव्हान कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं आम लोगों की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ेंगे।

Next Post

भगवान पशुपतिनाथ कल निकलेंगे नगर भ्रमण पर, राजसी सवारी में सीएम सहित जनसैलाब होगा शामिल

Sun Aug 3 , 2025
मंदसौर: सावन के अंतिम सोमवार पर कल 4 अगस्त को मंदसौर के राजाधिराज भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव भक्तों का हाल जानने राजसी सवारी में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। प्रात: मंदिर प्रांगण में रजत प्रतिमा का पूजन, अभिषेक एवं श्रृंगार कर रथ में विराजित किया जाएगा। यह राजसी सवारी 29वां वर्ष […]

You May Like