हार्वर्ड विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त की छात्रा पलक ने

ब्यावरा।नगर की होनहार छात्रा पलक चांडक ने अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय हार्वर्ड से अपनी डिग्री पूरी कर ली है. छात्रा की इस उपलब्धि से हर्ष व्याप्त है.

छात्रा नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी दीपक चांडक और विद्या चांडक की बेटी है. शीतकालीन अवकाश में अपने गृह नगर ब्यावरा आयी पलक चांडक ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन आ रहे है, ऐसे में हार्वर्ड में जो हमारा मॉड्यूल था, उसमें एआई का भी समावेश था. इससे भविष्य में सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के साथ-साथ किस तरह बेहतर परिणाम लाए जाएं, उसका खाका खींचा जाता है. इसके अलावा शिक्षा सर्व सुलभ हो और वंचित वर्ग को भी इसका लाभ मिले इस संबंध में हमारी समझ को विकसित करने में काफी मदद मिली है. वर्तमान में छात्रा अमेरिका की ही एक शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी में कार्यरत है.

छात्रा पलक का कहना है कि वे जल्द ही भारत लौटकर देश में किस तरह शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, शिक्षा ज्यादा रोजगार मूलक हो, उस पर उनका विशेष ध्यान रहेगा.

Next Post

जज की मूल पहचान निष्पक्षता, ईमानदारी व न्याय के लिए प्रतिबद्धता

Fri Dec 19 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने कहा कि एक जज की पहचान उसका पहनावा नहीं होता बल्कि निष्पक्षता, ईमानदारी व न्याय के लिए प्रतिबद्धता ही उसकी मूल पहचान बनते हैं। इस दृष्टि से जस्टिस अचल कुमार पालीवाल का कार्यकाल चिरस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में निष्ठा और […]

You May Like