
रीवा। रीवा नगर के वार्ड क्रमांक 10 शिवनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत शिवनगर साइड में दुकानों एवं कार्यालय इकाई निर्माण का भूमि पूजन उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला द्वारा किया गया जिसमें दो ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा कुल 24 दुकान एवं चार कार्यालयइकाई बनाई जाएगी जो लगभग 1 करोड़ से अधिक की लागत में तैयार होगी भूमि पूजन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्रशुक्ला ने चर्चा करते हुए कहा कि रीवा नगर में बेहतर रेल नेटवर्क एयरपोर्ट के कारण आम व्यक्ति के जीवन में गुणात्मक बदलाव हो रहा है एयरपोर्ट से पूरे देश में एयर कनेक्टिविटी हो जाने से शहर में टूरिज्म ट्रैवल्स टैक्सी होटल रेस्टोरेंट छोटे-छोटे काम धंधा करने वालों को स्वरोजगार से व्यापार के नए रास्ते खुले हैं रीवा के विकास का कारवां तेजी से आगे बढ़ रहा है सभी की भागीदारी से हम रीवा शहर का विकास हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कर रहे हैं रीवा की गौरवशाली विरासत को सहेजने एवं संवारने का भी काम हो रहा है गुढ़ में भैरवनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण से पर्यटकोंका पसंदीदा जगह आने वाले समय में रीवा बनेगा रीवा नगर को स्वच्छ सुंदर नागरिक सुविधाओं में अव्वल बनाने के काम तेजी से हो रहे हैं शिवनगर साइट के निर्माण से वार्ड क्रमांक 10 के विकास का कारवां तेजी से आगे बढ़ेगा भूमि पूजन के अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडे नगर निगम कार्यपालन यंत्री एच. के त्रिपाठी पार्षद श्रीमती अनीता सिंह नारायण मिश्रा योगेंद्र शुक्ला सतीश सिंह उप मुख्यमंत्री के निजी सचिवराजीव तिवारी. मंडल अध्यक्ष शिवम द्विवेदी राजा राम बुनकर प्रकाश पांडे अमरेश पांडे साधना पटेल बिना शुक्ला निहारिका सिंह पूनम बुनकर कृष्ण मिश्रा पवन तिवारी अर्जुन सिंह भानुमति पटेल सुनील भार्गव रामानंद शुक्ल नीरज द्विवेदी शाहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय जनों ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यापित किया
