क्यों घूम रहे हो पूछने पर छुरी से किया था जानलेवा हमला, हनुमानगंज पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। हनुमानगंज थाना पुलिस ने शनिवार को हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के पास से मिले हथियार को भी जब्त कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक 28 मई फरियादी जावेद खान (45) निवासी घोडा नक्काश गली ने शिकायत दर्ज कराई. जावेद ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले का आरोपी मो. साद घूमते दिखा, जिससे जावेद ने वजह पूछ ली. इस बात से नाराज होकर आरोपी मो. साद ने फरियादी को जान से मारने की नियत से अपने पास से छूरी निकाली. आरोपी ने छुरी से जावेद के शरीर पर वार कर दिया. इस हमले से जावेद घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी मो. साद (26) निवासी खजूर वाली गली को पकडा. उसने अपना जुर्म स्वीकार किया. आरोपी के पेश करने पर घटना मे प्रयुक्त छुरी जब्त की गई और कोर्ट में पेश किया गया.

Next Post

​निशातपुरा में व्यापारी के सूने घर में चोरी, लाखों का माल समेट ले गए चोर

Sat May 30 , 2026
भोपाल। निशातपुरा इलाके में एक व्यापारी के सूने घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया. शिमला घूम कर लौटे व्यापारी जब घर पहुंचे तो चोरी का खुलासा हुआ. पुलिस का दावा है कि अज्ञात चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. जानकारी के […]

You May Like