प्रभु भक्ति ही कृपा का द्वार : स्वामी अशोकानंद

जबलपुर:भक्ति धाम गौरीघाट में पितृपक्ष के अवसर पर चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पंचम दिवस भागवताचार्य स्वामी श्रीअशोकानंद जी महाराज ने कहा कि प्रभु की कृपा से ही मनुष्य को ईश्वरीय मार्ग और साधन प्राप्त होते हैं। गुरु चरणाश्रय, नामाश्रय और कथाश्रय के बिना ईश्वर की खोज अधूरी है। सत्संग, कथा श्रवण और नाम जप से हृदय के विकार दूर होते हैं और प्रभु कृपा का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपनी बुद्धि, रूप, पद, धन या कुशलता का अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये सभी भगवद् अनुग्रह से प्राप्त हैं। प्रभु नाम का निष्ठापूर्वक आश्रय ही कृपा के द्वार की चाबी है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और नंदोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया गया।

महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बाल लीलाओं के माध्यम से प्रेम और भक्ति का संदेश दिया तथा जो भी प्रभु का नाम स्मरण करता है, भगवान उसका कल्याण करते हैं। नर्मदा तट स्थित भक्ति धाम गौरीघाट में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से कथा का आयोजन किया जा रहा है। भागवत सेवा समिति के विजय पंजवानी, दिलीप तलरेजा, गोविंद हिरानी, शमन आसवानी, नरेंद्र केसवानी, जयप्रकाश, प्रिया पंजवानी, जेठानंद खत्री, पप्पू लालवानी, गोपाल सावलानी, उमेश पारवानी, वेदान्त शर्मा, करिश्मा शर्मा, जया लालवानी, हितिशा शर्मा, विनू माखीजा, ममता कुकरेजा, घनश्याम निरंकारी, पुष्पराज पंडित, लालू महाराज, अभिषेक और रामजी पुजारी ने श्रद्धालुओं से कथा में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Next Post

भाजयुमो की बाइक रैली में गूंजा सेवा ही संगठन का संदेश

Thu Oct 1 , 2026
जबलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा के संकल्प को लेकर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को भाजयुमो जबलपुर ग्रामीण ने बाइक रैली निकाली। यात्रा जिला प्रभारी एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में निकली रैली का कोनी […]

You May Like