ग्वालियर: शहर के अनेक स्थानों पर अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। गिरवाई बाबा वाली पहाड़िया के पास खेतों में आग लग गई। सुरेश नगर मुरार में बिजली केबल में आग लग गई। शंकरपुर में रोड के पास खेतों में आग लगने पर आग को कंट्रोल किया गया।
झांसी रोड थाने के पास मनसा देवी मंदिर के पास जंगल में आग लगने पर वहां फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। ऊटीला थाना क्षेत्र में सोंसा गांव ऊटीला गांव आदि जगहों में आग लगने की सूचना मिली है। केदारपुर एवं बुद्धा पार्क में लगी आग को फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाया गया। पुलिस थाना थाटीपुर के सामने क्वार्टर में भी आग लग गई । आग को समय रहते बुझा दिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
