वॉशिंगटन, 21 दिसंबर (वार्ता) अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम ने कहा कि सेना ने वेनेजुएला के तट से एक और तेल टैंकर पकड़ा है।
सुश्री नोएम ने शनिवार को एक्स पर कहा, “आज सुबह 20 दिसंबर को एक कार्रवाई में, अमरीकी तटीय गार्ड ने युद्ध विभाग की मदद से एक तेल टैंकर पकड़ा जो आखिरी बार वेनेजुएला में खड़ा किया गया था।
इससे पहले अमरीकी सेना ने 10 दिसंबर को वेनेजुएला के तट से एक तेल टैंकर पकड़ा। वेनेजुएला सरकार ने इस कदम की “एक खुली चोरी और अंतरराष्ट्रीय लूट” कहकर निंदा की है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को वेनेजुएला आने-जाने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों की पूरी तरह से नाकाबंदी करने का आदेश दिया था।
उन्होंने बाद में एक साक्षात्कार में यह भी कहा कि अमेरिका और तेल टैंकरों को जब्त करना जारी रखेगा।
