महापौर ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया

सतना: महापौर योगेश ताम्रकार ने मेयर इन काउंसिल के सदस्यों के साथ कोलगवां स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान महापौर श्री ताम्रकार के साथ काउंसिल के सदस्य गोपी गेलानी , जल विभाग के सदस्य आदित्य यादव , अभिषेक तिवारी अंशु , पी.के जैन , डिप्टी कमिश्नर सत्यम मिश्रा , जल संयंत्र प्रभारी रोजल सिंह, उपयनत्री विद्यानिवास बागरी , उपयनत्री हिमांशु एवम जल शोधन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियो के साथ फिल्टर प्लांट का सघन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।

महापौर ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ जल शहरवासियो को प्रदान हो किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य मानी जायेगी , सभी को अपने अपने कर्त्तव्य का पालन करना ही होगा , साथ ही जिम्मेदार अधिकारियो के नाम और नम्बर सभी जोनल कार्यालय के बाहर लिखने हेतु निर्देशित किया और जनता से सहयोग करने हेतु कहा कि किसी भी प्रकार का जल पाईप से लीकेज और पाईपलाईन टूटने पर तुरंत जानकारी दे , साथ ही वार्डो मे जल आपूर्ति हेतु निर्मित टंकियो की भी समय समय पर सफाई करवाने हेतु निर्देशित किया

Next Post

ग्वालियर में कहीं पर भी गंदे पानी के वितरण की शिकायत नहीं मिले: कलेक्टर

Mon Jan 5 , 2026
ग्वालियर: शहरवासियों को शुद्ध और पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिये कलेक्टर रुचिका चौहान ने पेयजल वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कहीं पर भी अशुद्ध पानी वितरण की शिकायत नहीं मिलना चाहिए। इस मौके पर नगर निगम के अपर आयुक्त प्रतीक […]

You May Like