शिवपुरी में विवाहिता से दुष्कर्म, ग्वालियर से पकड़ा आरोपी

शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को ग्वालियर ले गया था, जहां दोनों किराए के कमरे में रह रहे थे। पुलिस ने महिला को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया है।कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि 26 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने महिला को ग्वालियर से बरामद किया। पूछताछ में महिला ने बताया कि पोहरी थाना क्षेत्र के बीलवारा निवासी मनोज भट्ट ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा-69 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि पीड़िता की शादी कुछ साल पहले हुई थी। आरोपी मनोज उसे शादी से पहले से जानता था।

Next Post

पेट्रोल-डीजल के दाम चार दिन में दूसरी बार बढ़ाने पर जवाब दें मोदी: खरगे

Tue May 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चार दिन के भीतर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाये जाने के सरकार के फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस बारे में जनता को जवाब देना चाहिए। श्री खरगे ने मंगलवार […]

You May Like