
सीधी। मझौली पुलिस ने दबिश कार्रवाई करते हुए 1 किलो 300 ग्राम गांजा सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी मझौली के मार्गदर्शन में थाना मझौली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम तिलवारी के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूंछताछ में उसने अपना नाम रामनिहोर पनिका पिता शिवकरण पनिका उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम रूपईडोल थाना मझौली जिला सीधी बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक झोले में रखे 01 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 13 हजार रुपये बरामद किया गया। आरोपी से गांजा रखने एवं परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा मामले की विवेचना की जा रही है। कार्यवाही में शामिल थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, आशुतोष मिश्रा, अक्षय तिवारी एवं चालक आरक्षक अलताज मंसूरी की सराहनीय भूमिका रही।
