मम्मी जी बोलकर बुजुर्ग महिला को झांसे में लिया, जेवर ले उड़े ठग

जबलपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में दो जालसाजों ने एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मम्मी जी‌ कहकर झांसे में लिया और बातों के जाल में फंसा लूट का डर दिखाकर सोने के जेवर उतरवा कर लेकर रफूचक्कर हो गए।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेरीताल कन्या शाला के सामने रहने वाली श्रीमती बारी बाई पटेल (62) घर से पैदल सब्जी लेने निवाड़गंज मंडी जा रही थीं। जैसे ही वह पाण्डे चौक के पास पहुँचीं, उन्हें 30-35 वर्ष की आयु के दो अज्ञात युवक मिले। आरोपियों ने बड़ी ही आत्मीयता से महिला से कहा, मम्मी जी, हमारे साथ चलो। महिला उनकी बातों में आ गई और उनके साथ बल्देवबाग तक चली गई।

वहाँ से आरोपी उन्हें ऑटो में बैठाकर गोपाल बाग मोड़ ले गए और जबलपुर साइकिल दुकान के बाजू वाली गली में ले जाकर बातों में उलझा लिया।शातिर ठगों ने महिला के मन में डर पैदा करते हुए कहा कि आगे कोई व्यक्ति आपके कान के टॉप्स और गले का मंगलसूत्र छीन लेगा, आप इन्हें उतारकर हाथ में रख लो। डर के कारण बारी बाई ने अपने कान के सोने के टॉप्स और गले का सोने का मंगलसूत्र जिसमें एक सोने की कटोरी और 6 गुरिया लगे थे उतारकर आरोपियों के हाथ में दे दिए। आरोपियों ने जेवर हाथ में लेकर उन्हें एक सफेद रूमाल में बांधने का नाटक किया और पोटली महिला के थैले में डाल दी। उन्होंने कहा कि सामान सुरक्षित है, इसे घर जाकर ही खोलना। जब महिला ने घर पहुँचकर रूमाल खोलकर देखा, तो उसमें जेवर गायब थे। ठगे जाने का अहसास होते ही पीड़िता कोतवाली थाना पहुँचीं। पीड़िता की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Next Post

अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर: घमापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर युवक को दबोचा है, जिसके पास से एक लोड की हुई पिस्टल बरामद की गई है।थाना प्रभारी घमापुर दिनेश गौतम ने बताया कि मंगल पराग ग्राउंड के पास पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने […]

You May Like