अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

जबलपुर: घमापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर युवक को दबोचा है, जिसके पास से एक लोड की हुई पिस्टल बरामद की गई है।थाना प्रभारी घमापुर दिनेश गौतम ने बताया कि मंगल पराग ग्राउंड के पास पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दबिश देकर अभय वर्मा (30) निवासी हनुमान टोरिया, कांचघर को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से एक पिस्टल बरामद हुई। जब हथियार की जांच की गई, तो उसकी मैगजीन में एक जिंदा कारतूस लोड पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अभय वर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Next Post

जुए के फड़ पर मारा छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर: शहपुरा पुलिस ने फुलर में खेत की एक टपरिया में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश देकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये से अधिक की नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे […]

You May Like