नवनिर्मित तहसील भवन का निरीक्षण

श्यामपुर।अपर कलेक्टर बृजेश सक्सेना ने तहसील के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने तहसील कार्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्यालय के विभिन्न कक्षों, अभिलेखों के रखरखाव आदि की जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों का व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने आमजन को राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर रखने दिशा निर्देश दिए. इस दौरान तहसीलदार संतराव देशमुख, लोक सेवा प्रबंधक विजय बामकले, सहायक संचालक आकाश गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 

Next Post

सेवा बस्ती में रक्षाबंधन मनाकर समरसता का दिया परिचय

Sun Aug 30 , 2026
मुलताई। नगर के गांधीवार्ड सेवा बस्ती में स्वयं सेवक संघ द्वारा रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान वे समाज बंधुओ के बीच रक्षा सूत्र बांधने पहुंचे एवं समरसता का संदेश दिया। सभी स्थानीय निवासी भवन में एकत्रित हुए। अपने बीच स्वयंसेवक बंधुओं को उपस्थित देखकर बस्तीवासियों में अत्यंत […]

You May Like