दमोह के नए शिक्षा अधिकारी होंगे सत्यम चौरसिया


दमोह: मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित पदस्थापना आदेश के तहत सत्यम चौरसिया को दमोह का जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बनाया गया है। वर्तमान में वे अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, सागर के पद पर कार्यरत थे।दमोह जिले के पथरिया के सत्यम चौरसिया ने लगातार कठिन प्रयास कर MPPSC 2019 में सहायक संचालक (स्कूल शिक्षा विभाग) ADE, जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में चयन हुआ था।

अब गृह जिले में डीईओ के रूप में उनकी पदस्थापना को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

Next Post

कर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पति से अधिक कमाने वाली पत्नी नहीं ले सकती अंतरिम गुजारा भत्ता, ट्रायल कोर्ट का आदेश निरस्त

Wed Jul 1 , 2026
बेंगलुरु | कर्नाटक हाईकोर्ट ने अंतरिम गुजारा भत्ते (मेंटेनेंस) को लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई पत्नी आर्थिक रूप से स्वतंत्र है और अपने पति से अधिक कमाई करती है, तो वह पति से गुजारा भत्ता पाने की हकदार नहीं है। जस्टिस […]

You May Like