जबलपुर। सोमवार को शहर के दौरे पर निकले कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने तीन पत्ती चौराहे पर रूककर ऑटो रिक्शा चालकों से संवाद किया और शहर की यातायात व्यवस्था से लेकर सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों के पालन के संबंध में उनसे चर्चा की।
संवाद के दौरान कलेक्टर ने ऑटो रिक्शा चालकों से उनकी दिनचर्या, आमदनी और समस्याओं की जानकारी भी ली। उन्होंने ऑटो रिक्शा चालकों के स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण के लिए जल्दी ही शिविर लगाये जाने की बात कही तथा संबल योजना सहित श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने विशेष शिविर आयोजित करने आश्वासन भी दिया।
Next Post
दो दिन बंद ओंकारेश्वर,
Mon Oct 19 , 2026
ओंकारेश्वर: तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में स्थानीय नागरिक परिषद के आह्वान पर दो दिवसीय बंद का व्यापक असर दिखाई दिया। स्थानीय दुकानदारों, होटल संचालकों, गेस्ट हाउस संचालकों, ऑटो चालकों और अन्य व्यापारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन को सहयोग दिया। बाजार बंद रहने से जहां स्थानीय कारोबार […]

You May Like
-
3 months ago
पौधे लगाकर जन-जागरूकता और हरियाली का दिया संदेश
-
1 year ago
दिल्ली ईवी बस सेवा का कार्यक्रम स्थगित