छिंदवाड़ा जाएंगे आज सीएम डॉ यादव, सड़क हादसे के घायलों से करेंगे मुलाकात

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर छिंदवाड़ा दौरे पर जाएंगे, जहां वे कल हुई सड़क दुर्घटना के घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे और उपचार की जानकारी लेंगे। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि लगभग 35 लोग घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री नई दिल्ली से दोपहर में भोपाल लौटने के बाद सीधे छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दौरे के दौरान वे अस्पताल पहुंचकर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी देंगे। प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।

Next Post

घर में चोरी होते देख युवती ने बाहर से लगाया ताला, आरोपी कूद कर भागा

Fri Mar 27 , 2026
इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी कॉलोनी में एक युवती की सूझबूझ से बड़ी चोरी की वारदात टल गई. घर में घुसे पड़ोसी युवक को युवती ने रंगे हाथ पकड़ लिया, लेकिन आरोपी गैलरी से कूदकर फरार हो गया.थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि 25 वर्षीय शिवानी यादव जब […]

You May Like