जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत छोटी लाइन फाटक के पास शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर बदमाश ने गोटेगांव के युवक पर चाकू से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी।
पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर मेें मनीष ठाकुर 27 वर्ष निवासी चमलोर गोटेगांव जिला नरसिंहपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह गोटेगांव से मजदूरी करने के लिये छोटी लाईन फाटक गोरखपुर आया तभी वहां पर अनिल निवासी नरसिंह मंदिर के पास का मिला और शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, रूपये देने से मना करने पर गाली गलौज करते हुये चाकू से हमलाकर गाल एवं पीछे तरफ कमर में चोट पहुंंचते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
