यमन में अमेरिकी हवाई हमलों में छह की मौत, 15 घायल

सना, 09 अप्रैल (वार्ता) यमन में मंगलवार को अमेरिकी हवाई हमलों में छह लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए।
हूती संचालित अल-मसीरा टीवी ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। उसने बताया कि होदेइदाह के रेड सी पोर्ट शहर में अमेरिकी हवाई हमलों में छह लोग मारे गए और 13 लोग घायल हो गये। हमले में शहर के अमिन मुकबिल जिले के एक आवासीय क्षेत्र को निशाना बनाया गया। वहीं, धामर प्रांत में एक फार्म पर हमले में दो अन्य लोग घायल हुए। हवाई हमलों ने पश्चिम-मध्य अम्रान प्रांत और मध्य इब्ब प्रांत में संचार सुविधाओं को नष्ट कर दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, नागरिक सुरक्षा दल लक्षित सुविधाओं में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। अमेरिका ने मंगलवार को यमन में हूती बलों के ठिकानों के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को तेज कर दिया, जिसमें कुल 50 हवाई हमले किए गए।
अमेरिकी सेना ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। उसने पहले कहा था कि जब तक हूती जहाजों और अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले नहीं बंद करते, वह रोजाना हवाई हमले करता रहेगा।
हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उनके हमलों का उद्देश्य अमेरिका समर्थित इजरायल पर गाजा पट्टी पर हवाई हमले बंद करने और एन्क्लेव में मानवीय सहायता की अनुमति देने के लिए दबाव डालना है।

Next Post

सीआरपीएफ जवान बनकर रेलयात्रियों को लगाता था चूना

Wed Apr 9 , 2025
मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तरप्रदेश में की जालसाजी, जीआरपी के चढ़ा हत्थे जबलपुर: सीआरपीएफ के जवान की वेशभूषा धारण कर ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर बदमाश को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया शातिर चोर मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तरप्रदेश में जालसाजी कर चुका है। बुधवार को जीआरपी थाना […]

You May Like