सीआरपीएफ जवान बनकर रेलयात्रियों को लगाता था चूना

मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तरप्रदेश में की जालसाजी, जीआरपी के चढ़ा हत्थे

जबलपुर: सीआरपीएफ के जवान की वेशभूषा धारण कर ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर बदमाश को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया शातिर चोर मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तरप्रदेश में जालसाजी कर चुका है।

बुधवार को जीआरपी थाना प्रभारी बलराम यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तरप्रदेश जाकर उपरोक्त घटनायें घटित करने वाले शातिर बदमाश अरविन्द तिवारी उर्फ विराट पिता भगवान तिवारी 26 वर्ष निवासी ग्राम महरेव पोस्ट चितबडागांव थाना चितवडा जिला बलिया (उ.प्र.) हाल पता श्रमिक कॉलोनी (बिहारी कॉलोनी) वासनी सेकण्ड फेस थाना वासनी जिला जोधपुर (राजस्थान) की तलाश कर पूर्व में दर्ज प्रकरणों में पकड़ा गया।

आरोपी से मोबाईल एवं नगदी तथा सीआरपीएफ की ड्रेस बरामद की गयी है। पकड़ा गया आरोपी एक महिला के मोबाईल से 95000 रूपये आनलाईन ट्रांजेक्शन कर 20 जनवरी 2025 को चोरी कर लिया गया था। जिसकी सूचना थाना रामपुर बघेलान जिला सतना को दी गयी है। गिरफ्तार बदमाश से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।

Next Post

मरीज की मौत, अस्पताल में हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

Wed Apr 9 , 2025
जबलपुर: मदन महल स्थित निजी अस्पताल में मरीज की इलाज के दौरान मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को जांच […]

You May Like