नाबालिग का अपहरण कर मुंबई ले गया युवक, लूटी अस्मत

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत नुनसर निवासी एक 17 साल की बालिका को युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे शादी का झांसा देकर अपहरण कर मुंबई ले गया इसके बाद हैदराबाद भी ले गया। इस बीच वह उसकी अस्मत लूटता रहा। दस दिन पहले पीडि़ता युवक के चंगुल से छूटकर शहर लौटी और परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक नुनसर निवासी 17 वर्षीय बालिका जून माह में बिना बताये घर से चली गई थी। परिजनोंं ने पहले तो अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने पाटन थाने में अज्ञात पर बहला फुसलाकर ले जाने की आशंका जाहिर करते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की।

दस पहले बालिका वापिस लौटीं और उसने आपबीती सुनाई। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि सतेन्द्र उइके ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का प्रलोभन देकर उसे अपने साथ मुंबई और हैदराबाद घुमने का कहते हुए ले गया जहां जबरदस्ती डरा धमकाकर उसका शारीरिक संबंध बनाता रहा वह आरोपी के चंगुल से छूटकर निकली। पुलिस ने रिपोर्ट पर अपहरण के बाद अब पास्को एक्ट, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है

Next Post

निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने एम्बुलेंस चालक पर किया हमला

Tue Aug 19 , 2025
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत कूडऩ के पास निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने एक एम्बुलेंस चालक को रोककर उस पर बेसबॉल के डंडे से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक सोमनाथ कुशवाहा निवासी ग्राम महगवां थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गोटेगांव सरकारी अस्पताल से मरीज लेकर मेडीकल […]

You May Like