यादव से शुक्ल ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट

भोपाल, 01 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज जापान से लौटने पर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की।

श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जापान दौरे की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. यादव की यह यात्रा प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में आर्थिक विकास के नये अवसरों का सृजन हो रहा है। राज्य सरकार निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और उद्योग के अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है।

Next Post

सायबर अपराधों से सुरक्षा के संबंध में मप्र पुलिस का विशेष अभियान

Sat Feb 1 , 2025
भोपाल, 01 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश पुलिस ने सायबर अपराधों और हिंसा की रोकथाम तथा समाज में सुरक्षित वातावरण उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से सायबर सुरक्षा जन जागरुकता अभियान ”सेफ क्लिक” प्रारंभ किया है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा ने यहां पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को इस अभियान से […]

You May Like