सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने महिलाओं का साड़ी वाकेथान

इंदौर: आज शहर की सफाईकर्मी और महिलाओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए साड़ी वाकेथॉन किया. साड़ी वाकेथॉन को महापौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वाकेथॉन नेहरू स्टेडियम से डेली कॉलेज से वापस स्टेडियम पहुंची. खास बात यह है कि महापौर ने महिलाओं को प्लास्टिक बंद और कपड़े के झोले उपयोग करने की शपथ दिलाई.

नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः बंद करने के लिए विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. आज विश्व महिला दिवस के मौके पर नेहरू स्टेडियम से साड़ी वाकेथान किया गया. इस दौरान महिलाओं ने स्वच्छ इंदौर, प्लास्टिक मुक्त इंदौर तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेशों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया. नगर निगम, एवं दी वर्ल्ड ऑफ फिटनेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वालेथान में 500 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल एवं अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने किया. इस अवसर पर महापौर द्वारा उपस्थित महिलाओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा दैनिक जीवन में कपड़े के झोले को अपनाने की शपथ दिलाई गई. नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर साड़ी वाकेथान डेली कॉलेज होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पहुंची.

घर के साथ गली भी रखती हैं स्वच्छ
महापौर ने कहा कि देश के दूसरे शहरों में लोग पूछते हैं कि इंदौर स्वच्छता में लगातार सिरमौर कैसे बना हुआ है. इसका उत्तर होता है जनभागीदारी, टीमवर्क और नागरिकों विशेषकर जागरूक महिलाओं के सहयोग से. उन्होंने कहा कि इंदौर की महिलाएं अपने घरों के साथ-साथ अपनी गलियों की स्वच्छता का भी ध्यान रखती हैं. वे गीले और सूखे कचरे को पृथक कर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों को देती हैं. यही कारण है कि सुबह से शुरू होने वाली स्वच्छता रात तक सतत चलती रहती है

Next Post

स्मृति ईरानी ने बताया 'गुड टच-बैड टच' पर बात करना है जरूरी

Mon Mar 2 , 2026
मुंबई, (वार्ता) पूर्व केन्द्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने बताया है ‘गुड टच-बैड टच’ पर बात करना जरूरी है। सालों से, स्टार प्लस ने ड्रामे, इमोशन और कभी न भूलने वाले ट्विस्ट से भरी कहानियों के साथ दर्शकों को बांधे रखा है। इसके सबसे आइकॉनिक शोज में ‘क्यूंकि सास […]

You May Like

मनोरंजन