
राजगढ़। माँ जालपा माता मंदिर धाम के मुख्य आचार्य पंडित धर्मेन्द्र शर्मा को करणी सेना का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है.
जानकारी के अनुसार करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजपाल अम्मुजी कि सहमति उपरांत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह डोडिया द्वारा धर्मेन्द्र शर्मा निवासी जयनगर करोंद हुजुर भोपाल को प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है. श्री शर्मा वर्तमान में जालपा मंदिर धाम के मुख्य आचार्य है. उनकी नियुक्ति पर मिलने-जुलने वालों, ईष्ट मित्रों ने बधाई दी है.
