सात साल में पहली बार जनवरी में पारा 27 डिग्री के पार, शुक्रवार को बारिश का अनुमान

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र में आज दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

साल 2019 के बाद पहली बार जनवरी के महीने में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। साल 2019 में 21 जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।

विभाग ने शुक्रवार तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने के आसार जताये हैं। उसने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 23 जनवरी को सुबह से रात तक गरज के साथ बारिश और बिजली गिर सकती है। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें भी चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिल्ली में आज वायु प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार हुआ और शाम 5.30 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) घटकर 334 रह गया, हालांकि यह अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।

 

Next Post

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएचक्यू में कल होगा मतदाता शपथ ग्रहण समारोह

Thu Jan 22 , 2026
भोपाल। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 23 जनवरी 2026 को भोपाल स्थित नवीन पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) परिसर में मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार 24 और 25 जनवरी को शासकीय अवकाश होने के कारण यह कार्यक्रम एक दिन पूर्व आयोजित किया जा रहा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।