
भोपाल। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 23 जनवरी 2026 को भोपाल स्थित नवीन पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) परिसर में मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार 24 और 25 जनवरी को शासकीय अवकाश होने के कारण यह कार्यक्रम एक दिन पूर्व आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को प्रातः 11.00 बजे दिलाई जाएगी। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सहभागिता करेंगे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन प्रत्येक वर्ष नागरिकों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार के रूप में मतदान के प्रति जागरूक करने तथा चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य जागरूक और जिम्मेदार मतदान के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाना है।
