
भोपाल। गांधी नगर में स्थित आरजीपीवी के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को उतारा. मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सव्याश्री मुनागला (19) बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी. वह धार जिले की रहवासी थी और कम्प्यूटर साइंस एण्ड बिजनेस सिस्टम की पढ़ाई कर रही थी. बुधवार को रात का खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में गई. गुरूवार की सुबह जब सव्याश्री के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो साथी छात्राओं ने आवाज लगाई. बहुत कोशिशों के बाद भी जब दरवाजा अंदर से नहीं खोला गया तो हास्टल के स्टाफ को बुलाया गया. मशक्त के बाद अंदर पहुंच हास्टल के स्टाफ ने सव्याश्री को फंदे पर लटकते देखा. लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को उतारा. सव्याश्री के परिजनों की उपस्थिति में शव का पीएम कराया जाएगा. हास्टल की छात्राओं की तरफ से सव्याश्री और हास्टल की वार्डन के बीच हुई बहस को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई है. हालांकि पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. सव्याश्री की रूममेट छात्रा इन दिनों छुट्टी पर अपने घर गई थी, जिसके चलते वह कमरे में अकेली थी और उसे टुपट्टे का फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली.
