कुलदीप का चौका, भारत ने पाकिस्तान को 146 के स्कोर पर समेटा

दुबई, 28 सितंबर (वार्ता) कुलदीप यादव (चार विकेट), वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने रविवार को एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19.1 ओवर में 146 रन के स्कोर पर समेट दिया।

आज यहां भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और फखर जमान अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। एक समय ऐसा लगा रहा था कि पाकिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा करेगा। 10वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने साहिबजादा फरहान को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। साहिबजादा फरहान ने 38 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लागते हुए 57 रन बनाये। इसके बाद 13वें ओवर में कुलदीप यादव ने सैम अयूब (14) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। मोहम्मद हारिस (शून्य) को अक्षर पटेल ने आउट किया। 15वें ओवर में पाकिस्तान का चौथा विकेट फखर जमान के रूप में गिरा। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट कराया। फखर जमान ने 35 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए 46 रनों की पारी खेली।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे पाकिस्तान का मध्यमक्रम और पिछल्लू बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर एक के बाद एक पवेलियन लौटते चले गये। 20वें ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने मोहम्मद नवाज (छह) को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउटकरा पाकिस्तान की पारी का 146 के स्कोर पर अंत कर दिया। पाकिस्तान के आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिये। अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिये।

Next Post

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी ने दिखायी मज़बूत व्यावसायिक संभावना: फियो

Sun Sep 28 , 2025
नई दिल्ली 28 सितंबर (वार्ता) ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 में राज्य की मज़बूत व्यावसायिक संभावनाएं दिखी हैं और इसमें 1000 से अधिक एमओयू हस्ताक्षरित किये गये हैं । निर्यातकों के शीर्ष संगठन फियो ने रविवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि प्रदर्शनी के चौथे दिन […]

You May Like

मनोरंजन