अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे 62 गौवंश के साथ तीन गिरफ्तार

खरगोन, 20 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे 62 गौवंश के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि एक सूचना पर रविवार को खलटाका पुलिस चौकी के सामने बेरीकैटिंग की गई और एक कंटेनर को रोका गया। उसमें दो पोर्शन में महाराष्ट्र के कत्लखानों की ओर क्रूरता पूर्वक परिवहन किये जा रहे 62 गौवंश को बरामद किया गया। इस मामले में मंदसौर जिले के मंजूर मुल्तानी मुजफ्फर मुल्तानी और कालू खान को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के गौवंश के अवैध परिवहन को लेकर पूर्व में भी प्रकरण दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि परिवहन में उपयोग किए गए कंटेनर को पूर्व में भी किसी तरह के मामले में सागर के सुरखी में जब्त किया गया था।

Next Post

न्यायाधीश अभय एस ओक ने दो नयी पहलों की शुरूआत की

Mon Jan 20 , 2025
जबलपुर, 20 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी के दो दिवसीय मुख्य जिला और सत्र न्यायाधीश सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय एस. ओक ने आज यहां “ई-ज्योति जर्नल” और “त्वरित” (ट्रांसमिशन ऑफ वारंट्स सम्मन्स एंड रिपोर्ट्स बाई इंफर्मेशन टैक्नालॉजी) नाम […]

You May Like