
रीवा। पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार को जिले के पुलिस अधिकारियों एवं विवेचको को साइबर अपराध से जुड़े मामलो को लेकर प्रशिक्षण दिया गया.
पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण का उद्देश्य साइबर अपराधो की विवेचना में दक्ष बनाना है. साइबर विशेष गौरव रावल ने विस्तृत जानकारी दी. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को सायबर अपराधों के संबंध में जानकारी प्रदान करना और उन्हें इन अपराधों की विवेचना में दक्ष बनाना था. प्रशिक्षण में सायबर एक्सपर्ट गौरव रावल के द्वारा सायबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं परविस्तार से चर्चा की गई, जिसमें ऑनलाइन ठगी, वित्तीय धोखाघडी, शोसल मीडिया संबंधी अपराध, हैकिंग, और सायबर अपराधों के अन्य प्रकार शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक ने पुलिस शैलेन्द्र सिंह चौहान ने अधिकारियों को सायबर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही किए जाने और इन अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सायबर अपराधों की विवेचना में दक्षता प्राप्त करने से पुलिस अधिकारी इन अपराधों को प्रभावी ढंग से रोकने का प्रयासएवंअपराधियों पर वैधानिक कार्यवाही कर सकते है. इस प्रशिक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) संदीप मिश्रा मौजूद रहे.
