जावरा: फेरिक सल्फेट बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार क्लोरिंग गैस लीकेज हो गई. पुराना गैस सिलेंडर लीकेज होने के चलते यह हादसा हुआ है. इंडस्ट्रीज एरिया के आसपास के रहवासी क्षेत्र में भी अफरा- तफरी का माहौल रहा. केमिकल कंपनी में केमिकल और एसिड बनाया जाता हैं. जिस गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ उसे डिस्पोज करने में फायर लारी के 3 कर्मचारी भी घायल हुए. कुल 5 लोग घायल बताए जा रहे है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया.
हालांकि प्रशासन पहुंचा उससे पहले ही कुछ मजदूर वहां से रवाना होकर निजी अस्पतालों में उपचार करवा चुके थे. घटना शाम 5 बजे हुई लेकिन स्थानीय प्रशासन काफी देर बाद मौके पर पहुंचा. एसडीएम से मामले की जानकारी लेनी चाही, लेकिन वे पूरी जानकारी नहीं दे पाए और मोबाइल काट दिया. इस बीच विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे भी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं में सुधार करवाया.
अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. सुरक्षा की दृष्टि से इंडस्ट्रीज एरिया की आसपास की सभी फैक्टि्रयों के मजदूरों की छुट्टी कर दी गई. सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक भी रतलाम निवासी खान साहब मौके पर पहुचे. रेडक्रॉस व सिविल अस्पताल की एंबुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंची और कर्मचारियों को सांस लेने में तकलीफ के चलते नर्सिंग होम व सिविल अस्पताल में उपचार जारी है.
