
ब्यावरा। जिला व्हॉलीवाल एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक नगर में हुई, जो मध्य प्रदेश एम्योचोर व्हॉलीवाल एसोसिएशन के नव नियुक्त उज्जैन जोनल सेक्रटरी अतुल जगताप व संक्षरक इंजी.बी.के. गुप्ता अध्यक्षता में हुई, सर्वानुमति से एसोसिएशन का गठन किया गया.
जिला बैठक तथा निर्वाचन में पुन: डॉ.राकेश पाण्डे राजगढ़ को जिला अध्यक्ष पद पर तथा जिला सचिव पद पर राम भील को चयनित किया गया. एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा नवीन पदाधिकारियों को बधाई दी.
एसोसिएशन तथा व्हॉलीवाल खिलाडिय़ों के बेहतर प्रदर्शन का लेकर शुभकामनाएं दी. व्हॉलीवाल में राज्य स्तर पर खेलने वाले खिलाडिय़ों को एसोसिएशन की ओर से विशेष सम्मान प्रदान करने की बात कही गई. बैठक में पूर्व अध्यक्ष महंत दीपेन्द्र दास, मोहम्मद सैफी सुशील शर्मा,प्रणपाल सिंह खिंची, दिनेश पारिक , फिरोज लोदी, रविंद सिंह राजपूत, यश जगताप, आदित्य रायकवार, अजय बड़ोनिया, अभिषेक दांगी, अमित प्रजापति आदि उपस्थित रहे.
