भाजपा का कांग्रेस पर तंज, कहा पटवारी के निर्देशों की उनके ही नेता नहीं कर रहे पालना

भोपाल: मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेई ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्णयों का पालन उसके अपने नेता और कार्यकर्ता ही नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशों की भी उनके जिला अध्यक्ष अवहेलना कर रहे हैं।

डॉ बाजपेई ने कहा कि कांग्रेस ने हाल ही में निर्देश जारी कर टीवी डिबेट में हिस्सा नहीं लेने और मजाकिया मौन सत्याग्रह करने का फैसला किया था। इसके बावजूद कांग्रेस के कई पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष टीवी चैनलों की बहस में शामिल हुए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पार्टी गई तेल लेने की तर्ज पर पार्टी के फैसले की अनदेखी की।
भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि अब इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व क्या कार्रवाई करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस में अनुशासनहीनता एक परंपरा बन गई है।
डॉ. बाजपेई ने महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियंका किरार द्वारा उठाए गए पॉइंट ऑफ ऑर्डर के मुद्दे का भी उल्लेख करते हुए पूछा कि क्या प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी उनकी बात पर ध्यान देंगे।

Next Post

कैप्टन मनोज पाण्डेय को सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि, त्रिपुरा के सीएम डॉ माणिक साहा से की सौजन्य भेंट

Fri Jul 3 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय के बलिदान दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए कैप्टन मनोज पाण्डेय का अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के गौरव का अमर अध्याय है। […]

You May Like