
ओंकारेश्वर, श्रावण के दूसरे सोमवार को ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर जी की पारंपरिक महासवारी कोठी तीर्थ घाट से निकाली गई।
महासवारी से पहले कोठी तीर्थ घाट पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। विद्वान पंडित राज राजेश्वरी दीक्षित ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। भगवान का अभिषेक पूजन राजा राव पुष्पेंद्र सिंह ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान के जयकारों के साथ महासवारी में शामिल हुए।
