दिल्ली लक्ष्मी योजना’ का विरोध करने को लेकर भाजपा ने आप के विधायकों के घरों और दफ्तरों के बाहर किया प्रदर्शन

नयी दिल्ली,10 अगस्त (वार्ता) दिल्ली विधानसभा में ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ का विरोध करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के घरों और दफ्तरों पर प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप के सभी सभी 22 विधायकों के घर और दफ्तरों पर प्रदर्शन किया।

विधानसभा में विपक्ष की नेता एवं कालकाजी से विधायक आतिशी के निवास पर दिल्ली भाजपा महामंत्री योगिता सिंह, मंत्री नरेश वशिष्ठ और पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने श्रीमती आतिशी पर विधानसभा की कार्यवाही छोड़कर गोवा घूमने का आरोप लगाया और कहा कि यह खेदपूर्ण है कि महिला होने के बावजूद उन्होंने अपनी पार्टी को दिल्ली लक्ष्मी योजना का विरोध करने का निर्देश दिया।इसी तरह से राजधानी के अन्य हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप के विधायकों के घरों और दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

.....

Next Post

आईआरजीसी के पूर्व कमांडर मोहसिन रेजाई ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव नियुक्त

Mon Aug 10 , 2026
तेहरान, 10 अगस्त (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा हुसैनी खामेनेई ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के पूर्व कमांडर मोहसिन रेजाई को देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएससी) का सचिव नियुक्त किया है। श्री रेजाई (71) एक अनुभवी सैन्य कमांडर और शासन के प्रमुख चेहरे हैं। […]

You May Like