नशे में सात वाहनों के कांच फोड़ने वाला गिरफ्तार

इंदौर: शहर के चंदन नगर, मल्हारगंज और छत्रीपुरा थाना क्षेत्रों में रात्रि के समय पत्थरबाजी कर दहशत फैलाने वाले 19 वर्षीय बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने शराब के नशे में आम लोगों के वाहनों के कांच फोड़ने के साथ पुलिस चौकियों पर भी पथराव किया था.घटना मंगलार 24 फरवरी की रात की है, जब आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर खड़ी गाड़ियों पर पत्थर फेंककर उनके शीशे तोड़ कर सात वाहनों को नुकसान पहुंचाया था.

इतना ही नहीं, चंदन नगर स्थित राजनगर चौकी सहित मल्हारगंज और छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में भी पत्थरबाजी कर उपद्रव किया था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था. मामले में कार्रवाई करते हुए चंदन नगर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम सावन नरवाले पिता आजाद नरवाले उम्र 19 वर्ष, निवासी शुल्फाखेड़ी, थाना मल्हारगंज, बताया. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने आम जनता में डर और रोब पैदा करने की नीयत से यह घटना को अंजाम दिया था.
घटना स्थल पर ले जाकर मंगवाई माफी
पुलिस आरोपी को उन स्थानों पर लेकर गई जहां उसने तोड़फोड़ की थी. वहां आरोपी ने आम नागरिकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. इस कार्रवाई से संतुष्ट लोगों ने चंदन नगर पुलिस की सराहना करते हुए तालियां बजाकर प्रशंसा की.

Next Post

शादी के बाद भी सिल्वर स्क्रीन पर राज करेंगी रश्मिका मंदाना, 'पुष्पा 3' और 'एनिमल पार्क' सहित 12 मेगा प्रोजेक्ट्स के साथ बदलीं फिल्म इंडस्ट्री की पुरानी परंपराएं

Fri Feb 27 , 2026
हैदराबाद | भारतीय सिनेमा में अक्सर शादी को अभिनेत्रियों के करियर का ‘फुल स्टॉप’ माना जाता रहा है, लेकिन ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना ने इस रूढ़िवादी सोच को पूरी तरह बदल दिया है। विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद भी रश्मिका के पास वर्तमान में 12 […]

You May Like