नयी दिल्ली, 21 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर तंज कसते हुये उन्हें फोटोजीवी मुख्यमंत्री करार दिया है।
श्रीमती नायक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें श्रीमती गुप्ता पदभार संभालने समय हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह कलम का ढक्कन खोले बिना किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने का पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं।
श्रीमती नायक ने कहा, “ गुरु गुड़ ही रहा, शिष्या चीनी हो गयी। फोटोजीवी प्रधानमंत्री के बाद पेश हैं…फोटोजीवी मुख्यमंत्री। फोटो सेशन के चक्कर में मुख्यमंत्री साहिबा कलम का ढक्कन खोलना ही भूल गयीं। ”
गौरतलब है कि श्रीमती नायक हाल में हुये दिल्ली विधानसभा चुनाव में वजीरपुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार थी और
उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।
