दो स्थानों पर चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 12 आरोपी पकड़े

इंदौर: खुडैल और लसूड़िया थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने जुआ खेलते 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों मामलों में आरोपियों से ताश के पत्ते और करीब 12 हजार रुपये से अधिक की नगदी जब्त कर जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है.खुडैल पुलिस ने ग्राम सोनगुराडिया क्षेत्र में नर्मदा पाइपलाइन के पास खेत में आम के पेड़ के नीचे चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी. उपनिरीक्षक देवेश पाल ने बताया कि पुलिस ने मौके से 45 वर्षीय लखन पिता मदनलाल जाटव निवासी आठ मील, 37 वर्षीय हमीद पिता आमीन निवासी खुडैल बुजुर्ग, 46 वर्षीय विजय पिता रामरतन कौशल निवासी दुधिया तथा 43 वर्षीय कमलेश पिता रामगोविंद गुर्जर निवासी देवगुराडिया को ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा.

आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते और 7100 रुपये नगद जब्त कर लिए. इसी तरह लसूड़िया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक योगेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि निरंजनपुर सब्जी मंडी क्षेत्र में देर रात छापेमारी कर जुआ खेलते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें प्रियांश चौहान, रोहित अव्हाड और अंकित अव्हाड, लालूराम, आनंद, योगेश कुशवाह, शैलेन्द्र, नकुल महाजन को गिरफ्तार किया. सभी आरोपी ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे. आरोपियों के कब्जे से 5120 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए. सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है

Next Post

एलपीजी सप्लाई पर सख्ती: कमर्शियल-इंडस्ट्रियल सिलेंडर बंद, घरेलू उपभोक्ताओं को महीने में एक ही सिलेंडर मिलेगा

Fri Mar 6 , 2026
नई दिल्ली: देश में एलपीजी गैस की संभावित कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने गैस वितरण व्यवस्था में बदलाव करते हुए सख्त कदम उठाए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से कमर्शियल और इंडस्ट्रियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है, ताकि घरेलू […]

You May Like

मनोरंजन