अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी ठिकानों पर हमला किया

वाशिंगटन, 01 सितंबर (वार्ता) अमेरिका ने मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी ठिकानों पर हमले शुरू कर दिये। अमेरिकी केंद्रीय कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि ये हमले ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के ठिकानों को निशाना बनाकर किये गये हैं।

सेंटकॉम के अनुसार, आईआरजीसी द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर हाल में किये गये हमलों के प्रयासों के बाद यह कार्रवाई की गयी है।

यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके वरिष्ठ सलाहकारों द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में सीमित सैन्य अभियान पर विचार किये जाने की खबरों के एक दिन बाद हुई है। इसका उद्देश्य ईरान को क्षतिग्रस्त रडार, वायु रक्षा और पोत रोधी मिसाइल क्षमताओं को फिर से मजबूत करने से रोकना तथा तेल टैंकरों, अमेरिकी नौसेना के जहाजों और विमानों पर हमलों का जोखिम कम करना बताया गया है।

इससे पहले रविवार देर रात ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी ठिकाने पर मिसाइल हमले किये थे। ईरान ने इसे ईरानी सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी हमलों की जवाबी कार्रवाई बताया था। ईरान के अनुसार, अमेरिकी हमलों में दो लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात की ओर भी कई मिसाइलें और एक ड्रोन दागा, हालांकि किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

 

Next Post

मुंबई में दूध के थोक दाम नौ रुपये प्रति लीटर बढ़े

Wed Sep 2 , 2026
मुंबई, (वार्ता) मुंबई में दूध उत्पादकों के संगठन ने बढ़ती पशु आहार और पशुपालन लागत का हवाला देते हुए दूध के थोक दाम में नौ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे मुंबई महानगर क्षेत्र में दूध की कीमत 93 से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो गयी है, […]

You May Like

मनोरंजन