चितरंगी : चितरंगी जनपद पंचायत क्षेत्र के अधिकांश उपयंत्री साईड पर नही जाते और निर्माण कार्य क्रियान्वयन एजेंसी के भरोसे छोड़ देते हैं। जिसके चलते कार्यो की गुणवत्ता के साथ व्यापक पैमाने पर अनदेखी की जा रही है, जिसका जीता-जागता उदाहरण ग्राम पंचायत घोघरा में ध्वस्त पुलिया है।दरअसल कुछ सरपंच व पंचायत सचिव ने नाम न छापने के शर्त पर बताया है कि सब इंजीनियर तोषण सिंह समेत ऐसे कई उपंयत्री हैं जो साईड पर कम जाते हैं और दफ्तर या अपने कमरे में बैठ कर कार्यो का मूल्यांकन कर देते हैं और कार्य क्रियान्वयन एजेंसी के भरोसे छोड़ देते हैं।
ग्राम पंचायत घोघरा में मुन्ना साकेत के घर के पास ढाई महीने पूर्व निर्मित 8 लाख रूपये की पुलिया दो महीने में ही ध्वस्त हो गई। इधर कुछ ग्रामीणों का कहना है कि गुणवत्ता विहीन कार्य कराया गया और इधर कमीशनखोरी के भेंट पुलिया चढ़ गई। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि उक्त कार्य की जांच कराकर सब इंजीनियर के विरूद्ध सख्ती के साथ कार्रवाई हो ताकि, गुणवत्ता विहीन कार्य कराने से बचे। इस ओर जिला पंचायत सीईओ का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।
