दिवंगत अधिवक्ताओं की स्मृति में संपन्न हुआ कार्यक्रम

जबलपुर: प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ताओं के स्मृति में स्व. पी.एस. तिवारी स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन म.प्र. उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के सिल्वर जुबली हॉल में आयोजित किया गया जिसमें म.प्र. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश महिन्दर सिंह भट्टी के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुआ। न्यायाधीश महिन्दर सिंह भट्टी ने अपने उद्‌गार व्यक्त करते हुये कहा कि सच्ची श्रद्धांजली अपने पूर्वजों को याद करना जो मनीष तिवारी इस कार्य को विगत कई वर्षो से बढ़ा रहे है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राधेलाल गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में दिवंगत अधिवक्ताओं की याद में प्रतिवर्ष 14 मार्च को मनाया जाऐगा स्मृति दिवस जो मनीष तिवारी विगत 2015 से लगातार 14 मार्च को आयोजित करते आ रहे है स्मृति दिवस कार्यक्रम जिस दिन दिवंगत अधिवक्ताओं को याद किया जाता है तथा इस दिन श्री तिवारी ने 85 युवा अधिवक्तों को विधि पुस्तकें भेंट की गई साथ ही विगत 5 वर्षों से स्टेट बार द्वारा देय टी.ए.टी.डी. की राशि भी राशि 64400 एक गंभीर रूप से अस्वस्थ्य अधिवक्ता को ईलाज हेतु प्रदान की एवं अधिवक्ता संघो को एम्बूलेंस, ई-रिक्शा, कम्प्यूटर लायब्रेरी, वॉटर कूलर व अन्य अधिवक्ता हित से संबंधित प्रदान कर दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजली अर्पित करते है।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मनीष तिवारी, आरती तिवारी, आशीष तिवारी उपस्थित थे तथा सैंकडो की संख्या में अधिवक्तागण एवं संघ के पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित जैन, सचिव पारितोष त्रिवेदी, कोषाध्यक राजेन्द्र प्रताप सिंह, सह सचिव योगेश सोनी, लायब्रेरी सचिव रजनीश उपाध्याय, मनोज कुशवाहा, सपना तिवारी, गरिमा तिवारी, रविन्द्र प्रताप सिंह, स्मिता केहरी भी उपस्थित रहे।

Next Post

मेडिकल रिपोर्ट के साथ उपचाररत वृद्ध को पेश किया जाए

Tue Mar 17 , 2026
जबलपुर: सम्पति संबंधित विवाद के कारण पिता को पुत्र द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र में बंधक बनाकर रखे जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए वृद्ध को मेडिकल रिपोर्ट के […]

You May Like