ग्वालियर: स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को शहर के विक्की फैक्ट्री तिराहे पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर विभिन्न स्कूल वाहनों और यात्री वाहनों पर कुल 42 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर संभागीय उड़नदस्ता द्वारा की गई कार्रवाई में स्कूली वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, सुरक्षा उपकरण तथा अन्य मानकों की जांच की गई।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि ऋषिकुल विद्या निकेतन पर 5 हजार रुपये तथा कामदगिरि शिक्षा एवं सामाजिक संस्थान से जुड़े वाहनों पर 3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा यात्री वाहनों पर 20 हजार और ऑटो रिक्शाओं पर 14 हजार रुपये का चालान किया गया।
उन्होंने कहा कि स्कूल वाहनों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।
Next Post
केंद्र सरकार ने लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के बर्फीले इलाकों के लिए 1 सितंबर से जनगणना प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की
Tue Aug 4 , 2026
नई दिल्ली, गृह मंत्रालय (MHA) के अधीन रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) कार्यालय ने देश के बर्फीले और दुर्गम हिमालयी क्षेत्रों के लिए जनगणना का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इन पहाड़ी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रतिकूल मौसम और भारी बर्फबारी की संभावना को देखते हुए यह […]

You May Like
-
8 months ago
कांग्रेस में जिला संगठन महासचिवों की नियुक्ति